फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर 15 से थम जाएंगे मीटरगेज ट्रेनों के पहिए

विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-मैलानी रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य के चलते 15 नवंबर से मीटर गेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने उक्त रेल मार्ग पर अग्रिम आदेश तक ट्रेनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद होने से करीब आठ हजार से अधिक रेल यात्री प्रभावित होंगे।
ऐशबाग-पीलीभीत के आमान परिवर्तन के चल रहे कार्य के चलते पूर्व में रेल मंत्रालय द्वारा एक नवंबर को पीलीभीत-मैलानी रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक लेने का एलान किया गया था, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों के चलते मेगा ब्लॉक टाल दिया गया। इधर अब पुन: पीलीभीत-मैलानी मीटरगेज रूट पर मेगा ब्लॉक लेने की तारीख तय कर दी गई। पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद होने से मैलानी, भीरा, पलिया, गोंडा, बहराइच आदि क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर 15 नवंबर को मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसको लेकर आदेश प्राप्त हो चुका है। 15 नवंबर से उक्त रेल खंड पर चल रही पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन अभी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


सवा सौ साल की रेल, इतिहास के पन्नों में होगी दर्ज
बिट्रिश काल में वर्ष 1886 से लेकर 1891 तक लखनऊ से पीलीभीत तक रेल ट्रैक तैयार कर मीटरगेज ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। उक्त रेल ट्रैक पर करीब सवा सौ साल तक ट्रेनों का संचालन होता रहा है। इधर 15 नवंबर के बाद से उक्त मीटरगेज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगी।

आठ हजार से अधिक रेलयात्री होंगे प्रभावित
पीलीभीत-मैलानी रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक के चलते पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। ऐसे में आठ हजार से अधिक रेल यात्री प्रभावित होंगे। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने पूर्व में एक नवंबर को प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के चलते रोडवेज बसों का संचालन का खाका तैयार कर लिया था। एआरएम एसके नागर ने बताया कि रेलवे के मेगा ब्लॉक को लेकर बसों के संचालन आदि का खाका तैयार कर लिया गया है। यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।

पूरनपुर से रोजाना हजारों लोगों का ट्रेनों से होता है आवागमन
पूरनपुर। पीलीभीत-मैलानी मीटरगेज रेल खंड पर आमान परिवर्तन के चलते 15 नवंबर से ट्रेनें बंद हो जाएगी। दुधियाखुर्द, कुरैया सेहरामऊ, अकेला हंसपुर, प्रसादपुर, शाहगढ, संडई, माला स्टेशनों को आवागमन करने वाले यात्रियों को भटकना पड़ेगा। वजह यह है कि तहसील मुख्यालय से आवागमन को उक्त स्थानों के लिए रोडवेज बसों के अलावा अन्य वाहनों का भी संचालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा मैलानी, भीरा, पलिया, गोला आदि को सीधी बस सेवा न होने, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ आदि को पर्याप्त बसों का संचालन न होने से यात्रियों को भटकना होगा। मैलानी, पलिया, लखीमपुर, भीरा आदि स्थानों के लिए भी सीधी बस सेवा भी नहीं है। आमान परिवर्तन को लेकर ऐसे स्थानों पर आवागमन कैसे होगा, इसको लेकर लोग चिंतित है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल में कार्य पूरा होने की उम्मीद
पूरनपुर। आमान परिवर्तन को पीलीभीत-मैलानी के बीच करीब ढाई साल से आमान परिवर्तन कार्य चल रहा है। पूरनपुर, शाहगढ, माला, कुरैया, सेहरामऊ सहित कुछ स्थानों पर स्टेशन भवन निमार्णाधीन है। पूरनपुर में माल गोदाम प्लेटफार्म का निर्माण चल रहा है। कुछ पुलों का भी निर्माण चल रहा है। आरबीएनएल के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आमान परिवर्तन को लेकर करीब 25 से तीस प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। जीएसटी लागू होने से पेटी कांट्रेक्टर ने हाथ खींच लिया था। हालांकि मेगा ब्लॉक होने के साथ कार्य तेजी से कराया जाएगा। करीब डेढ़ साल में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। आरबीएनएल के अफसर ने बताया कि लाइनपार आवागमन को फुटओवर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित नहीं है। एक प्लेटफार्म से दूसरी प्लेटफार्म को जाने को रैंप व सीढ़ीदार फुट ओवर ब्रिज बनेगा। ताकि पैदल व सामान एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक ले जाने में लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें