फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो ने मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रखा धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर मृत आश्रित के पद पर नियुक्ति के विरोध में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के क्षेत्रीय प्रभारी ने डीआईओएस को पत्र देकर नियुक्ति तत्काल रद्द कराने की मांग कर कहा उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
नगर के एमएम इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विगत तीन दिनों से शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा जिला विद्यालय निरीक्षक ने नियम कानूनों को ताक पर रखकर कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर मृतक आश्रित की नियुक्ति कर सभी कर्मचारियों के हितों के साथ अनदेखी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में संघ के क्षेत्रीय प्रभारी स्वराजपाल दुहूण धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराते हुए डीआईओएस से नियुक्ति अविलंब निरस्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग पत्र उनके कार्यालय में भी भेजा और तत्काल समस्या का निदान करने की मांग की। कई कॉलेजों के कर्मचारियों ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। इस दौरान गजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश गौड़, महेश कुमार, नीरज वत्स, हरिदत्त शर्मा, देवदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, जगदेव तोमर, अरुण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें