खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान में शनिवार को सपा पार्टी के नगर अध्यक्ष जगपाल यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ग्राम काठा में नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने हादसे की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने, पीड़ित प्रत्येक के घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने, लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस कराने की मांग की। इसमें ब्रहम पाल सिंह सभासद, बेदू कश्यप, शिवकुमार धामा, राशिद अली, राजपाल सिंह धामा, रतन सिंह यादव, नीशू उज्ज्वल आदि रहे।