खेकड़ा (बागपत)
उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के सदस्यों ने वेतन विसंगति को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कार्य बहिष्कार करके पशु चिकित्सालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार की सुबह करीब दस बजे ब्लाक क्षेत्र के पशु चिकित्सक नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में एकत्र हुए। वहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया 200 वरिष्ठ पशु चिकित्सकों के प्रमोशन करने, प्रैक्टिस भत्ता एवं डीएसीपी देने, पशु चिकित्सकों को 5,6,7 वें वेतनमान का लाभ देने आदि मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कहा यदि सरकार ने पशु चिकित्सकों की मांगों को नहीं माना तो प्रदेश भर में एमएमडी - सीपी 21 वें चरण के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार होगा। इसके बावजूद मांगें पूरी न हुईं तो 25 सितंबर से पूर्ण कार्य का बहिष्कार होगा। इस दौरान डॉ. अमरदीप, राज कुमार सिंह, डॉ. अनिल यादव, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार सहित चिकित्सक, पैरावेट एवं पैरा मेडिकल रहे।