फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओ के नाम मतदाता सूची मे अंकित कराने के लिये मतदाता पंजीकरण कार्यकम का हुआ शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में प्रशासन के अफसरों ने 18 वर्ष पूरा कर चुके युवकों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। अपर जिलाधिकारी लोकपाल सिंह ने युवकों को अपने साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण कराए। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने भी युवक और युवतियों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, हुक्म सिंह, जयप्रकाश रूहेला आदि रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में भारत निर्वचन आयोग के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक चलने वाले युवा मतदाता पंजीकरण अभियान का नगर में स्थित जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय एवं तहसीलदार दीपक कुमार ने शुभारंभ किया। अभियान के लिए आयोग ने 18 से 21 वर्ष के युवा मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया उक्त अभियान में नौ और 23 जुलाई को विशेष शिविर लगेगा। साथ ही मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी संबंधित बीएलओ घर घर जाकर युवा मतदाताओं का पंजीकरण करेंगे। साथ ही बूथों पर शिविर लगाकर भी मतदाताओं से आवेदन लिया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, अवनीश वर्मा, राज कुमार सिंह, दीपक शर्मा, सुभाष राम, भरत धामा, सुदेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें