फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरी रात गुल रही 55 गांवों की बिजली, दिन में भी कटौती

Thu, 03 Jul 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। दियोरिया और फीडर के करीब 55 गांवों की बिजली मंगलवार की पूरी रात गुल रही। बिजली कटौती से गर्मी में उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई। मोबाइल और इंवर्टर डाउन हो गए। बुधवार सुबह 11 बजे कुछ इलाकों मेें आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कटौती का खेल पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

दियोरिया बिजलीघर से कस्बा और करीब 55 गांव जुड़े हैं। मंगलवार को फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई घंटे तक बिजली न आने पर लोगों ने जेई और अन्य बिजली कर्मियों कानंबर मिलाया तो काऊल रिसीव नहीं हुई। ग्रामीणों को बिजली कटौती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं ने जागकर रात काटी। बुधवार दिन में करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू की गई। मगर कटौती होती रही। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि उर्जा निगम के अधिकारी सही से जानकारी भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें