फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 5247 मरीजों ने दी टीबी को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत के प्रधान व क्षय रोग अस्पताल के प्रयासों से वर्ष-2025 में 5247 मरीजों ने टीबी को मात दी। वहीं इलाज में लापरवाही बरतने पर 109 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि समय से दवा, जांच और पोषण राशि मिलने से जिले में इस बीमारी पर काफी हद तक रोकथाम लगी है। मौजूदा समय में जिले में टीबी के 1353 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक टीबी अस्पताल ने 5650 मरीज टीबी संक्रमण से ग्रस्त दर्ज किए थे। इनमें 4208 सरकारी व 1442 मरीजों का विवरण प्राइवेट संस्थानों से मिला था। 168 दिन के इलाज व हर ग्राम पंचायत स्तर से प्रधान, कोटेदार, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग, आयुर्वेदिक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की ओर से टीबी के मरीजों को सहायक पोटली दी गई।
इसमें मोटे अनाज व मेवे शामिल रहे। इससे समय रहते मरीजों ने टीबी को हराया। वहीं अब टीबी मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य जरूरी संसाधन भी बढ़ाए गए हैं। इन्हीं प्रयासों के बीच 2025 जनवरी से अब तक टीवी संक्रमण से गुजर रहे 109 मरीजों की सांसें भी थमी। वर्तमान में क्षय रोग केंद्र में पंजीकृत 1353 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें