फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 523 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों ने मूल्यांकन से बनाई दूरी

Sun, 23 Mar 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन से 523 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों ने दूरी बना ली है। 600 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों की उपस्थिति में ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। लगातार गैरहाजिर रहने वाले परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

19 मार्च से जिले में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 93,039 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 364 परीक्षक और 39 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,25,621 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 657 परीक्षक और 68 उप प्रधान परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई।
पहले ही दिन से 523 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। ड्रमंड में 240 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 360 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक कॉपियों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में 600 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक ही इंटर और हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विभाग की ओर से अनुपस्थित परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों को नोटिस भेजा गया है। अफसरों का कहना है कि स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें