फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गरजे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद श्रमिक संगठनों की दो दिवसीय हड़ताल का असर दूसरे दिन बुधवार को भी जिले भर में देखने को मिला। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक, आयकर, दूरसंचार विभाग, पावर कॉरपोरेशन समेत कई अन्य विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल किया। जिस कारण दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप होने की वजह से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। हड़ताल से परिवहन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बैंक के एआईबीए मजदूर संगठन के नेतृत्व में बुधवार को कर्मचारियों ने विकास भवन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, गांधी स्टेडियम रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक आदि में तालाबंदी कर केंद्र सरकार की बैंक विरोधी नीति, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके पर जिला मंत्री शशि भूषण, अविनाश कुमार, नासिर अहमद, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री कुंवर हीरेश सक्सेना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुराने पेंशन बहाली, सातवें वेतन, संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था बंद कर नियमित नियुक्तियां किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी जारी शासनादेश वापस लेने की मांग को लेकर धरना दिया। जिलामंत्री नाहिद खान ने कहा कि सरकार रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां करे और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करे। धरना देने वालों में गीता रानी, जितेंद्र कुमार, अंकुर, सुशील, रामप्रकाश, शलभ, सदाकत उल्ला खान, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स प्रतिनिधि एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर दवा प्रतिनिधियों ने पहले दिन धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और दूसरे दिन एसोसिएशन के अध्यक्ष एमएस धामी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इससे दवा कारोबार काफी हद तक प्रभावित रहा। बाइक रैली राम स्वरूप पार्क से सुनगढ़ी थाने, स्टेडियम रोड, गौहनियां चौराहे होते हुए कचहरी पहुंची। यहां दवा प्रतिनिधियों ने डीएम को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें न्यूनतम वेतनमान 18 हजार लागू करने, काम के घंटे फिक्स करने, ग्रच्युटी का भुगतान 45 दिन प्रति वर्ष के हिसाब से करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शिव नारायण, विवेक गुप्ता, आशीष वाजपेई, अरुण मेहरा, संजीव सैनी, राजेश गंगवार आदि शामिल रहे।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के अध्यक्ष आर.एस राय आदि के तत्वावधान में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियां दूर करने, लिपिक पद पर पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किए जाने आदि मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर प्रमेंद्र कुमार, दीपक जौहरी, अखिल कुमार सिंह, इतेंद्र, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें