फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आया बाघ तो थम गई धड़कने

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर आया बाघ तो थम गई धड़कनें
विज्ञापन

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी क्षेत्र के साथ जंगल मार्गों पर भी बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जंगल क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों के उस समय होश उड़ गए जब सिद्ध बाबा स्थल के निकट जंगल से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। सामने बाघ देख वाहनों के पहिये थम गए। करीब पांच मिनट तक रुकने के बाद बाघ मार्ग से जंगल की निकल गया। बाघ के चले जाने के काफी देर बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि जिले के कई इलाकों में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। अमरिया और गजरौला क्षेत्र में बाघों की अधिक सक्रियता बनी हुई है। वहीं, जंगल क्षेत्र के अंतर्गत गुजर रहे मार्गों पर भी बाघ की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जंगल क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा स्थल के निकट जंगल से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ पर नजर पड़ते ही गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ गए। वहीं मार्ग पर बाघ देख वाहनों के पहिये थम गए। करीब दो मिनट तक रुकने के बाद बाघ मार्ग से नीचे उतर किनारे पर रुक गया। हालांकि इसी बीच चौपहिया वाहन पर सवार राहगीरों ने कैमरे में बाघ का फोटो भी कैद कर ली। वहीं, करीब तीन मिनट तक मार्ग के किनारे रुकने के बाद बाघ जंगल की ओर निकल गया। बाघ के डर के चलते करीब दस मिनट बाद यातायात को सुचारु हो सका। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सिद्ध बाबा के निकट बाघ की चहलकदमी अकसर देखी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें