फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 73 परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 73 परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची सर्वाधिक 25 केंद्र बीसलपुर में, सबसे कम पांच कलीनगर में
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड मुख्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएगी। इस बार तीन नये कॉलेजों को शामिल करते हुए कुल पांच कॉलेजों को डिबार की सूची में रखा गया है।
शासन ने बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शीपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को गत वर्ष की भांति इस बार भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शासन स्तर पर किया गया है। हालांकि पूर्व में 69 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना था, लेकिन अधिक दूरी के चलते बाद में जनपदीय समिति द्वारा चार और परीक्षा केंद्रों को शामिल कर इसकी सूची शासन को भेजी गई थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक परीक्षा केंद्रों को लेकर शासन ने सूची जारी कर दी है। इस वर्ष जिले के 73 स्कूल-कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें नौ राजकीय विद्यालयों, 18 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 46 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। इसमें कलीनगर तहसील के स्वतंत्रता सेनानी बृजबिहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले के 47950 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले के 47,950 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 27,109 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 20,841 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

पांच कॉलेज डिबार की श्रेणी में
इस बार तीन नए व दो पूर्व से डिबार चले आ रहे कॉलेजों समेत कुल पांच कॉलेजों को डिबार की सूची में रखा गया है। इसमें सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज नौगवा कल्याणपुर व जनकल्याण इंटर कॉलेज अमखेड़ा शामिल हैं। जबकि आरपीएमपी इंटर कॉलेज बमरौली व राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज ललौरीखेड़ा गत वर्ष से ही डिबार की सूची में शमिल होतेे आ रहे हैं।
विज्ञापन


तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति
- तहसील सदर/20
- बीसलपुर/25
- पूरनपुर/13
- अमरिया/10
- कलीनगर/05

बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को शासन द्वारा इस बार 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर उक्त परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द चाक चौबंद करने को निर्देशित किया जा चुका है।
संतप्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें