फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित शिव मंदिर में कलश यात्रा के उपरांत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। बुधवार सुबह नौ बजे हवन यज्ञ के उपरांत कलश यात्रा बैंड बाजों और भजन कीर्तन मंडलियों के बीच शुरू हुई। महिलाएं सिर पर कलश रख मंगल गीत गाती चल रही थी। विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद विधि विधान पूर्वक श्रीमद़भागवत कथा शुरू हो गई। ग्वालियर से आए पं. हरिकिशन शास्त्री ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। इस दौरान चौधरी देवेंद्र धामा, राजबीरी, अंजली, दीपा, राजवती, रीतू, सरोज, गजेंद्र, बालकिशन, रविंद्र, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव चौधरी देवेंद्र धामा, धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें