खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान में बालाजी मंदिर के समीप मार्ग पर मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते थे। इससे आस पास रहने वाले एवं मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती थी। लोगों को मार्ग पर कूड़ा न डालने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मोहल्ले के लोगों ने उक्त कूड़ा स्थल पर बुधवार को साफ सफाई करा वहां पर एक भगवान गणेश का छोटा मंदिर बनाया और पंडित को बुलाकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान सभासद राजेंद्र यादव, डॉ. बलबीर यादव, प्रताप यादव, लक्ष्मण यादव, सूरजपाल यादव, शिवम, इरफान आदि रहे।