फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश के भजनों पर झूमे श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मंदिरों में गणेश महोत्सव के चलते भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाने में जुटे हैं। बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई। सीताराम मंदिर में पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश को दूध, शहद, गंगाजल आदि से स्नान कराया। इसके बाद भक्तों ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। साथ ही देवेंद्र दीक्षित ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, सन्नी गुप्ता, राजेंद्र गोस्वामी, देवेश कौशिक, प्रिंस कौशिक, मनी गुप्ता, मनोज जैन, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, विपिन शर्मा, अंकुर गौड़, सोनिया गुप्ता, जय कुमार शर्मा, अनीता शर्मा आदि रहे। बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री, अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजू गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें