फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर का अभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दस लक्षण पर्व के चलते खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नौवें कदन ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन के सानिध्य में सुबह सात बजे भगवान महावीर का अभिषेक किया । अभिषेक के बाद सामूहिक पूजन व सम्मेद शिखर विधान का आयोजन किया। इसके बाद ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन ने सम्मेद शिखर विधान के विषय में कहा कि सम्मेद शिखर से हमारे बीस तीर्थंकर मोक्ष गए हैं। इस दौरान प्रवीन जैन, रीना जैन, बीना जैन, विरेंद्र कुमार जैन, शोभा जैन, उर्मिला जैन, रेनू जैन, बबीता जैन आदि रहे। रात्रि में शास्त्र प्रवचनों का भी आयोजन किया। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दस लक्षण पर्व के चलते आयोजित विधान में विधानाचार्य देवेंद्र शास्त्री ने नित्य नियम पूजा अर्चना एवं विधान कराया। इसके अलावा भगवान आदिनाथ जैन मंदिर, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं दरबार में भक्तों ने पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान जितेंद्र कुमार जैन, दीपा जैन, शिवम जैन, मुकेश जैन, अनीता जैन, अजय जैन, शुभम जैन, पुष्पा जैन, आभा जैन, संयम जैन आदि रहे। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर और श्री पार्र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी विधान में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें