फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़के हुईं जलमग्न, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर जहां बूंदा बांदी हुई। तेज बारिश के कारण लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। सड़क से लेकर गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। वाहन चालकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। दिन में धूप निकली तो लोगों को गर्मी से परेशानी हो गई थी, लेकिन शाम को अचानक मौसम ने फिर करवट बदला और बारिश शुरू हो गई। मौसम एक दम ठंडा हो गया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे अचानक आसमान में काले बदरा छा गए और मूसलाधार तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने से नगर के मुख्य मार्गों गली, मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए। मार्गों से सटे मकानों एवं दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से किसानों के खेत जलमग्न हो गए। बारिश के दौरान तेज हवा आने पर किसानों की गन्ने की फसल भी गिर गई। मार्गों पर जलभराव होने के चलते घंटों तक आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें