खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव बड़ागांव में स्थित श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैन साधुवृत्ति आश्रम के परिसर में 18 जुलाई को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा। इसमें अरिदमन जैन मेमोरियल ट्रस्ट के चिकित्सक डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. मंजू जैन, डॉ. रूमा गुप्ता और डॉ. विकास आनंद नेत्र रोगियों की जांच करेंगे। दानवीर सेठ स्वर्गीय लाला शीतल प्रसाद जैन की पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर के संयोजक मंडल में डॉ. राजीव जैन, विनय जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, सुमेर जैन, जनेश्वर दयाल जैन आदि हैें। नेत्र शिविर के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है।