खेकड़ा (बागपत)। नगर में महिलाओं ने असाढ़ द्वादशी पर शीतला माता का पूजन कर अपने बच्चों और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
सोमवार को नगर क्षेत्र में कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। शीतला माता की पूजा के साथ ही खेतों में खड़ी फसलों के लिए अधिक बारिश की कामना की ताकि किसानों को अधिक उपज के साथ अच्छी आमदनी हो सके। दिन भर नगर क्षेत्र मे पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर धर्म लाभ उठाया। ब्यूरो