फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने लगाई दहाड़ तो पुलिसकर्मियों का छूटा पसीना, खुद को कर लिया कमरे में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ ने लगाई दहाड़ तो चौकी में बंद हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन

दहशत से छूटा पसीना, वन विभाग की टीम ने जुटाई जानकारी, निगरानी जारी
क्रासर
अमरिया के दियूनी डैम चौकी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। जंगल से दूर अमरिया क्षेत्र में गन्ने के खेतों में विचरण कर रहे बाघ अभी तक ग्रामीणों की मुसीबत बने हुए थे। अब पुलिस ने भी बाघ की दहशत महसूस की है। दियूनी डैम पुलिस चौकी से सटे गन्ने के खेत से निकले बाघ ने रविवार रात दहाड़ लगाई तो मौजूदा पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। खुद को चौकी के एक कमरे में बंद करने के बाद सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची टीम ने जानकारी कर निगरानी शुरू कर दी है। बाघ की दस्तक के बाद से चौकी पुलिस दहशतजदां है।
विज्ञापन

अमरिया थाने की दियूनी डैम पुलिस चौकी गन्ने के खेत व झाड़ियों से सटी हुई है। इसके दूसरी तरफ नहर बह रही है। ऐसे में आए दिन दियूनी डैम पर होने वाली वन्यजीवों की दस्तक के बाद पुलिसकर्मियों को हमले का डर सताता है। रविवार रात चौकी पर हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र चौधरी और फॉलोअर पूरनलाल मौजूद थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सतपाल खाना खाने से पहले हाथ धाने के लिए चौकी परिसर में लगे नल पर पहुंचे। इस बीच चौकी से सटे मनोहर नाथ बाबा के गन्ने के खेत से निकले बाघ ने मेड़ पर आकर दहाड़ लगाई। एचसीपी सतपाल ने टार्च की रोशनी मारकर बाघ को देखा तो उनके पसीने छूूट गए। शोर मचाते हुए उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों ने खुद को चौकी के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसकी सूचना फोन पर टाइगर एक्सपर्ट कहे जाने वाले निगरानी टीम के चेतन कुमार को दी गई। इसके बाद उन्होंने डीएफओ आदर्श कुमार को चौकी के पास बाघ की दस्तक से अवगत कराया। करीब एक घंटे बाद वन दरोगा अवनेश गंगवार, सोमपाल, चेतन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों से बातचीत कर जानकारी जुटाई, इसके बाद रोशनी डालकर आसपास के इलाके में बाघ को तलाशा, लेकिन जब तक बाघ वापस खेत में जा चुका था। टीम प्रभारी अवनेश गंगवार ने बताया कि सोमवार को भी बाघ की निगरानी कराई जा रही है। आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें