खेकड़ा (बागपत)। सीताराम मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। इसमें तहसील संयोजक सागर सिंह ने कार्यकर्ताओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया और सभी को देश के प्रति प्रेम भाव रख देश हित में होने वाले कार्यों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश तरक्की करेगा, तभी हम आगे बढे़ंगे। बैठक में कई युवाओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़ा गया। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, चेतन चंदेला, ब्रजमोहन, शुभम, मुकुल, निशांत, रजत, रवि, दीपक, विजय आदि रहे। ब्यूरो