फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इससे डरें नहीं’

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस जनता की सुरक्षा और अपराधियों को सबक सिखाने के लिए हैं, इससे डरें नहीं। कोई परेशान कर रहा है, तो थाने में शिकायत करें, सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन के मौके पर आईजी एसके भगत ने छात्राओं से सुरक्षित माहौल देने का वादा किया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन को लेकर खुद व आसपास के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

डीजीजी सुलखान सिंह के निर्देश पर चार दिसंबर से नारी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया था। इसको लेकर सात दिनों तक पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सवा 12 बजे समापन समारोह आयोजित किया गया। लायंस बाल विद्या मंदिर, जीजीआईसी, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों की छात्राएं बुलाई गई। आईजी एसके भगत बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। आईजी ने महिला अपराध को लेकर शासन स्तर से चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। छात्राओं से अपील की गई कि वह जागरूकता को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। छेड़छाड़, घेरलू हिंसा को लेकर चुप्पी साधने के बजाए, शिकायत को आगे आएं। इसका गंभीरता से समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने मातहतों को भी महिला अपराध को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए। इसके अलावा पूर्व नियत कार्यक्रम के तहत जिले के चौदह थानों की पुलिस ने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में 1080, 181 आदि हेल्पलाइन से संबंधित जागरूकता पंफलेट बांटे। इस मौके पर एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ ट्रैफिक कमल सिंह, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह, एसएचओ मुहम्मद कासिम, आरआई घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें