फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित नेहरू के जन्म दिन पर पुष्पांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही नगर के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में तनु नैन प्रथम, आरती यादव द्वितीय एवं मानसी जैन तृतीय रही।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को मंगलवार को बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। नगर के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सर्वप्रथम छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई। इसमें बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा तनु नैन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती यादव द्वितीय एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके जैन, डॉ. सुमन प्रजापति, डॉ. प्रभा रानी अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, कनिका, सरोज, दीपा सैनी, शारदा रस्तोगी, लोकेश्वर शर्मा, दीपक कुमार, सहदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण, प्रबंधक ब्रजपाल धाम समेत शिक्षकों, छात्र, छात्राओं ने बाल दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए । कोणार्क विद्यापीठ में विचार गोष्ठी की। इसमें वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला इसमें प्रबंधक देवेंद्र धामा, प्रधानाचार्य मीना धामा आदि रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा के निवास पर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं चाचा नेहरू को राष्ट्र का सच्चा शुभ चिंतक बताया। सामाजिक संस्था जय हिंद विचार मंच कार्यालय में चाचा नेहरू को याद किया। इस दौरान मंच अध्यक्ष राधेश्याम टांक ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद लगाव करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें