आंगनबाड़ियों की भूख हड़ताल जारी
खेकड़ा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंगनबाड़ियों की भूख-हड़ताल जारी रही। लंबे समय से मांग उठाने के बाद समाधान न होने के कारण आंगनबाड़ियों में रोष बढ़ रहा है। वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों के लिए यह आंदोलन चल रहा है।
शनिवार को पांच आंगनबाड़ी सुनीता, छमा रानी, संतोष, उर्मिला, सरोज भूख हड़ताल पर रहीं। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन उनका और इम्तिहान न लेकर उनकी मांग को अविलंब पूरा करे। अन्यथा वह उग्र आंदोलन करेंगी। इस दौरान कविता, राजबाला, बेबी, सोनिया, पूनम, पिंकी, मधु, सुनीता, रेखा, आरती आदि मौजूद रहीं।