फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने पंजाब को नौ अंकों से कबड्डी में दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा (पीलीभीत)। कबीरगंज के पंजाब फार्म टिब्भा में खालसा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित खेल मेला में कई प्रांतों से आए खिलड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपने दांव पेच का प्रदर्शन किया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला हरियाणा और पंजाब की टीम के मध्यम हुआ। जिसमें हरियाणा ने पंजाब को नौ अंकों के अंतर से हरा प्रतियोगिता जीत ली। मेला में कई सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारियां दी। विजेता टीमों को आयोजकों के अलावा दर्शकों ने भी नकद धनराशि देकर हौसलाअफजाई की।
ट्रांस शारदा क्षेत्र के कबीरगंज का मजरा पंजाब फार्म टिव्भा में खालसा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा पांचवीं बार विशाल खेल मेला का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सत्तू नगला पंजाब और युवा क्लब हरियाणा के बीच मुकाबले में हरियाणा ने नौ अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले के बीच हुई इस जीत पर दर्शकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को दर्शकों ने खुशी में नोटों की बौछार करने लगें। मुख्य अतिथि भाजपा नेता आरपी सिंह ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

खेल मेला में पंजाब के अली मोहम्मद ने चार बुलेट मोटरसाइकिलों को हाथ की ताकत से रोक कर जाम कर दिया। मेजर हिंदुस्तानी का बुलेट स्टंट का प्रदर्शन देख भी सभी दंग रह गए। लुधियाना एवं पंजाब के ताकतवर लोगों के बीच रस्साकशी की जोर आजमाइश में रामसुर कोर की टीम ने बाजी मार ली। इसके अलावा बालकों की रेस में गुरदीप सिंह और लड़कियों की रेस अमनीप कौर, बोरा रेस में बरेली फार्म के मानवजीत सिंह एवं रोटी बेलन में अमनदीप कौर, पगड़ी बांधने में मंहगापुर के प्रभजोत प्रथम रहे। इसके अलावा बुजुर्गों की रेस, मुर्गा वजन बताना समेत कई खेल हुए।
विज्ञापन


0000
टीमों को पुरस्कृत कर किया उत्साह वर्धन
मेला कमेटी के बलजीत सिंह जटाना, इकबाल सिंह पाले, हरदीप सिंह चैहल, विक्रम सिंह पंधेर, अमरजीत सिंह गिल, सुखवंत सिंह सोनू, गुरजीत सिंह गज्जी, अमनदीप सिंह आदि लोगों ने विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें