फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में भगवान गणेष की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव मेें बालाजी मंदिर, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल एवं सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की गई। साथ भजनों का आयोजन किया।
गणेश महोत्सव में शनिवार को नगर के सीताराम मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा गणेश के लंबो स्वरूप की पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसमें भक्तों ने भगवान गणेश से विश्व शांति की कामना की। पंडित यज्ञेश आचार्य ने कहा भगवान गणेश हमेशा सभी का मंगल करते हैं। उनकी सच्ची भक्ति करने से कार्य में कभी व्यवधान नहीं होता। भजनों में भक्त झूमते रहे। इस दौरान विपिन शर्मा, प्रवीन शर्मा, देवेश कौशिक, राजेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, जयबीर सिंह, विकास, दीपा, सुमन, मिथलेश, मधुर अग्रवाल, प्रिंस कौशिक, अंकुर गौड़, विनोद अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राकेश शर्मा आदि रहे। अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में आयी संगीत पार्टी ने मनमोहक ढंग से भगवान गणेश को समर्पित भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, नवाब सिंह धामा एडवोकेट, रविंद्र धामा, नरेंद्र धामा, नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें