खेकड़ा (बागपत)।
दश लक्षण पर्व के आठवें दिन नगर के जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भक्त भाव विभोर होकर झूमे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा भगवान शांति नाथ की सच्चे मन से भक्ति करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
शनिवार को दश लक्षण पर्व के आठवें दिन छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर, भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की पूजा अर्चना अभिषेक और शांति धारा के साथ देवेश शास्त्री एवं ब्रह्मचारी अनमोल शास्त्री के सानिध्य में शुरू हुआ। इसके बाद नित्य नियम सामूहिक पूजन का आयोजन किया । विधान में उत्तम त्याग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भाग लेकर 108 अर्घ्य चढ़ाकर धर्म लाभ उठाया।
संगीतकार विनय कुमार एंड पार्टी के श्री जी को समर्पित भजनों के प्रस्तुति के चलते भक्त भाव विभोर होकर झूमे। इससे वातावरण पूरी तरह श्रीजी मय हो गया। इस दौरान प्रवीण जैन, अमित जैन, ऋषभ जैन, अजेश जैन, साहिल जैन, राजेश जैन, संजय जैन, दीपक जैन, राजकुमार जैन, अंकुश जैन, अभिषेक जैन, रीना जैन, रुचि जैन, नीतू जैन, शोभा जैन, बीना जैन, सोनम जैन, शैफाली जैन, पूनम जैन, कमलेश जैन, सरला जैन, संगीता जैन, मनीषा जैन, दीपा जैन, उर्मिला जैन, नीलम जैन, मधु जैन, पुष्पा जैन, शिरोमणि जैन, जय रानी जैन, विरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। रात्रि में शास्त्र प्रवचन प्रश्न मंच और तमोला गेम का आयोजन किया । भगवान आदि नाथ जैन मंदिर, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर बड़ागांव, प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव आदि जैन मंदिरों में भी दश लक्षण पर्व केे चलते विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा पूर्वक कराया गया।