फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृति की अवधी घटाई तो लेखपाल छेडेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति के शासनादेश के विरोध में उतरे लेखपाल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। लेखपालों की बैठक में 50 वर्ष की आयु होने पर शासन द्वारा सेवानिवृत्ति करने के निर्देश का विरोध किया गया। उन्होंने चेतावनी कि इस प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भी भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील परिसर में क्षेत्र के सभी लेखपालों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि लेखपाल एक प्रशासनिक कर्मचारी है, जिसे बहुद्देशीय कर्मचारी की भांति कार्य करना पडता है। भूलेख एवं भूमि संबंधी कार्यों के साथ-साथ ग्राम स्तर पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न कार्यों का भार रहता है। वर्तमान में प्रदेश में दस लाख आठ हजार 970 ग्राम है, जिनके सापेक्ष 30 हजार 837 लेखपाल पद सृजित हैं और 25 हजार से कम लेखपाल नियुक्त हैं। जिनमें दस हजार नवनियुक्त लेखपाल प्रशिक्षणरत हैं। केवल 15 हजार लेखपालों पर ही इन गांवों का भार है। शासन द्वारा 50 वर्ष की आयु पार कर चुके कर्मियों की सेवानिवृत्ति के लिए 31 जुलाई तक स्क्रीनिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान में कार्यरत आधे से अधिक लेखपाल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। लेखपालों ने शासन के इस आदेश का विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि उक्त प्रक्रिया को बंद कर सेवानिवृत्ति की अवधि पूर्व की तरह न की गई तो सभी लेखपाल सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगे। इस दौरान लेखपाल, कृष्णपाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें