फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतेंद्र चौधरी बने पीलीभीत रेंज के वनक्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सामाजिक वानिकी के प्रभाग में रेंजर एव डिप्टी रेंजर का स्थानांतरण किया गया है। इसमें सतेंद्र चौधरी को पीलीभीत का रेंजर बनाया गया है।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से मंडल स्तर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग में स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इसमें बदायूं से सतेंद्र चौधरी को पीलीभीत रेंज कर नया वन क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात गजेंद्र बहादुर सिंह को फिलहाल पीलीभीत में ही प्रतीक्षा में रखा गया है। दरअसल पीलीभीत के रेंजर वीरपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर तत्कालीन डिप्टी रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी रेंजर बनाया गया था। इस बीच उनका प्रमोशन हो गया जिससे वह पीलीभीत के रेंजर बन गए थे। वहीं बीसलपुर में तैनात रेंजर कुंज मोहन को चंदोली भेजा गया है उनके स्थान पर पुवायां रेंज से हसीब बेग को बीसलपुर कर रेंजर बनाया गया है। रेंजर के साथ ही पीलीभीत के डिप्टी रेंजर दीनानाथ और अमरिया में लकड़ी कटान के मामले में चर्चा में आए डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव को बरेली मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

000000000
टाइगर रिजर्व को नहीं मिला स्टाफ
बाघ की बढ़ती घटनाओं के बाद विभाग के उच्चाधिकारी हर बार बैठक कर जल्द स्टाफ तैनात करने का दावा करते हैं लेकिन अधिकारियों का यह दावा हर बार हवाई साबित हो रहा है। पिछले छह माह से स्टाफ भेजने का पहाड़ा पढ़ने के बाद भी कोई नई तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें