फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए हुआ भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 7
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए हुआ भंडारा
बीसलपुर। नगर के कुछ लोगों ने विश्व शांति के लिए शुक्रवार को कालसेन आश्रम पर भंडारा कराया। भंडारा दोपहर में शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। भंडारे की व्यवस्था में सोमपाल, प्रेमपाल, इतवारीलाल, कमलेश, गोपाल, मुनेंद्र, अनिल, नन्हूलाल, सौरभ, राजीव, राजन, सुनील, मुन्नालाल, आकाश और रामनरेश आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
---
16 पीबीटीपी 8
शरद और नलिन रहे प्रथम
बीसलपुर। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में दो जून से चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप शुक्रवार को सामान्य ज्ञान और अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। इनमें शरद और नलिन प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में नलिन प्रथम, स्नेहा द्वितीय और अमन तृतीय रहा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शरद प्रथम, प्रशांत द्वितीय और चांदनी तृतीय रही। प्रतियोगिता मेें 30 बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, ज्ञानेंद्र कुमार, उमेश रस्तोगी, दुर्वेश कुमार, सोनपाल मिश्रा, मीनू, अनु और शिवी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे।


कालाबाजारी का लगाया आरोप
बीसलपुर। गांव कनपरी के कुछ उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम जेपी चौहान को संयुक्त शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर राशन सामग्री की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि उनके गांव का कोटेदार अधिकांश राशन सामग्री की कालाबाजारी कर देता है और विरोध करने पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करता है। पत्र में मामले की जांच कराने और कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई है। पत्र पर मुनेंद्र, राजकुमार, रामगोपाल, अजयपाल, शरद कुमार, ब्रजेश कुमार और सोनू तिवारी आदि उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें