फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से निपटने को पालिका के दावे बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पालिका प्रशासन के दावों के मुताबिक मानसून से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन हालात को देखते हुए पालिका के दावे बेदम नजर आ रहे हैं। नालों की सफाई पर गौर करें तो अभी तक 29 नालों में से सिर्फ दो नालों की ही सफाई पूरी हो सकी है। यह हाल तब है जब मानसून आने में चंद दिन शेष हैं। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मानसून से निपटने को पालिका प्रशासन अमूमन हर साल तैयारी करता है। इसमें नाला सफाई से लेकर कंट्रोलरूम की स्थापना आदि शामिल होते हैं। इस बार भी पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पालिका की तैयारियों पर नजर डाले तो शहर में 29 छोटे बड़े नाले हैं। इनकी सफाई का कार्य ठेका प्रक्रिया के तहत शुरू कराया है। अमूमन 15 जून से मानसून की आमद मानी जाती है। पालिका प्रशासन द्वारा मानसून आने से पूर्व सभी नालों की सफाई की बात कही गई थी। इधर मानसून आने में चंद दिन ही बचे हैं, लेकिन अभी तक सभी नालों की सफाई होना तो दूर आधे नालों की सफाई भी नहीं हो सकी है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते शहरवासी बरसात के दौरान शहर में जलभराव होने की संभावना जता रहे हैं।
00
यह हैं नगर पालिका के दावे
- 15 जून के बाद कंट्रोलरूम की स्थापना
- मानसून पूर्व 24 नालों की सफाई
- जेसीबी समेत अन्य संसाधनों से लैस होगा कंट्रोल रूम
- 24 घंटे कर्मचारी की रहेगी तैनाती
- आपात स्थिति से निपटने को आठ कर्मचारी भी रहेंगे मौजूद
00
शहरवासियों की राय :
10 पीबीटीपी 17
बरसात के दिनों में कॉलोनी के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो जाता है। कालोनी में कुछ हिस्से में नाला न होने से समस्या पैदा होती है। बरसात में तो दुकान के भीतर तक पानी आ जाता है।
विज्ञापन

- आदेश जायसवाल, व्यापारी
00

10 पीबीटीपी 18
कहने को बल्लभनगर कालोनी पॉश कालोनी है, लेकिन बरसात में जो दुर्दशा होती है, उसे देखकर हर किसी को परेशानी होती है। बरसात में घर से निकलना दूभर हो जाता है।
- दीनदयाल
00
वर्जन:
मानसून से निपटने को तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नालों की सफाई का कार्य बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने को कंट्रोलरूम की स्थापना के साथ हरसंभव इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-प्रभात जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें