फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 504 मरीज देखे गए

Sun, 17 Jan 2016 11:08 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के उपचार केंद्र परिसर में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 504 मरीजों का चेकअप कर उन्हें उपचार के लिए सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। एक काउंटर पर चीनी मिल उपचार केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन मरीजों का पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे काउंटर पर पीलीभीत से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर शर्मा, तीसरे काउंटर पर बरेली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोयल ने मरीजों की जांच की और उन्हें उपचार कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल के जीएम नरेंद्र राय ने आगंतुकों का आभार जताया। शिविर की व्यवस्था में चीनी मिल के मुख्य अभियंता योगेश गुप्ता, सेवकराम सिंह, ममता शर्मा, इंद्रपाल, देशदीपक मिश्रा, राजाराम गंगवार, फरजान अली, आसिम नवाज, ताबिस और राजकुमार शर्मा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें