पीलीभीत। जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार कराने के लिए रिवैंप योजना के अंतर्गत 480 करोड़ खपाए गए। अधिकारियों ने दावा किया कि इस रकम से मरम्मत कार्य लगभग निपट चुका है। इसके बावजूद शहर में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। भीषण गर्मी में आए दिन तार-ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं।
बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को अब भी राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले पांच दिन से जारी बिजली कटौती की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। रिवैंप योजना के अंतर्गत बंच केबल, खंभे, ट्रांसफाॅर्मर के लोड बढ़ाने, नए उप केंद्र बनाने व कई अन्य कार्य शामिल किए गए। इस परियोजना के अंतर्गत कार्य कराते हुए दो साल बीत गए, लेकिन बिजली सुधार कहां किया गया, इसे लेकर अब भी लोगों में संशय है। लोगों का कहना है कि आंधी-बारिश आने पर शहर अंधेरे में डूब जाते हैं। इस परियोजना से धरातल पर काम ही नजर नहीं आया।
शहर में रोजाना हो रहे फॉल्ट से लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से शहर के हालात बेहद खराब है। दोपहर और रात में बिजली कटाैती से घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है।
शहर के इन मोहल्लों में सबसे अधिक हो रही कटौती : बिजली कटौती की समस्या वैसे तो पूरे शहर में ही है, लेकिन मौजूदा समय में शहर के खकरा फीडर, एकता नगर, दूधिया मंदिर, काला मंदिर, नई बस्ती, मुख्य बाजार, निरंजनकुंज कॉलोनी, रामबिहार, सुरभि कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में आपूर्ति ज्यादा प्रभावित है।
अफसरों का दावा- शहर में ये कार्य कराए गए : गर्मी को देखते हुए 133 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई है। वहीं, 183 नए ट्रांसफाॅर्मर को लगाया गया है। इसके साथ ही 33 केवीए उपकेंद्र नकटादाना और 33 केवीए उपकेंद्र स्टोर सेंटर पर ट्रांसफाॅर्मरों की पांच-पांच एमवीए की क्षमता को बढ़ाया गया है, लेकिन शहर की मांग को देखते हुए यह सब नाकाफी साबित हो रहे हैं। रोजाना हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संवाद
शहर की सुरभि कॉलोनी में लगा झुका खंभा। जागरुक पाठक।
शहर की सुरभि कॉलोनी में लगा झुका खंभा। जागरुक पाठक।
शहर की सुरभि कॉलोनी में लगा झुका खंभा। जागरुक पाठक।
शहर की सुरभि कॉलोनी में लगा झुका खंभा। जागरुक पाठक।
शहर की सुरभि कॉलोनी में लगा झुका खंभा। जागरुक पाठक।