पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मां गोमती उद्गम स्थल पर पौधरोपण महायज्ञ 2026 अभियान की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से व्यापक स्तर पर भागीदारी करने की अपील की। यह अभियान एक पेड़ मां के नाम, थीम पर आधारित है, इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। बता दें कि रविवार को गोमती नदी किनारे करीब 47 किलोमीटर मानव शृंखला बनने के साथ पौधरोपण भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण केवल सरकारी कार्य नहीं है। यह हम सभी का सामूहिक नैतिक कर्तव्य है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे। संवाद