फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक से 450 लीटर डीजल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 निवासी पंकज गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके दो ट्रक हैं। पुवायां से लालकुंआ के लिए चलते हैं।
विज्ञापन

14 जनवरी की रात में उसके दोनों ट्रक अमरिया-सितारगंज मार्ग पर एक पंप के पास खड़े थे। चालक ट्रक में ही सो गए। आरोप है कि रात के समय अज्ञात चोरों ने ट्रकों से 450 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह जब चालकों ने ट्रक स्टार्ट करने का प्रयास किया तो चोरी की जानकारी हुई। पूछताछ करने पर ग्राम भौनी निवासी सहरोज ने भी बताया कि उसके ट्रक से भी पूर्व में 410 लीटर डीजल चोरी हो चुका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें