पीलीभीत। जिले में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 वारंटियों को गिरफ्तार किया। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने 14, माधोटांडा थाना पुलिस ने 11, गजरौला थाना पुलिस ने 9 और न्यूरिया थाना पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संवाद