मतदान समय से निपटाने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के एक हजार से अधिक मतदाताओं वाले 42 मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रहेगी। मतदान देर तक चलने की आशंका पर इन मतदान केंद्रों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
सह एडीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि नौ दिसंबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम को साढ़े चार बजे तक होगा। क्षेत्र के एक हजार से अधिक वोटरों वाले मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर समय से मतदान निपटाने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की नजर रहेगी। साथ ही देरशाम तक इन मतदान केंद्रों पर मतदान चलने की आशंका पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।
इन केंद्रों पर रहेगी खास नजर
पूरनपुर देहात के 11, गहलुइया, शेरपुरकलां, टांडा, ढका जमीमा पूरनपुर, दुर्जनपुरकलां, मटेहना ता. घुंघचाई, मैनीगुलडिय़ा, पताबोझी, टांडा गुलाबराय, दोदपुर खल्लपुर, अभयपुर शाहगढ़, बिहारीपुर ज. इटौरिया, सुआबोझ, गजरौला खास, लाह, सुल्तानपुर, गुलडिय़ा भूपसिंह, नरायनपुर घुंघचाई, नरायनपुर जमीमा पूरनपुर, बैजूनगर, गोपालपुर, बहादुरपुर बुजुर्ग, मोहनपुर जप्ती।
पांटून पुल से होकर
गई पोलिंग पार्टियां
पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र में मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां इस पर पांटून पुल बनने से पुल के रास्ते से ट्रांस शारदा क्षेत्र को रवाना हुई। पिछले दिनों जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पांटून पुल तैयार न होने से पोलिंग पार्टियों को तीस की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय कर खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर जाना पड़ा था।