फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में पहुंच अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की। समस्या का जल्द निदान न होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनेक सभासद सुधीर धामा के नेतृत्व में शनिवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था पिछले कई माह से बुरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह मार्गो पर कूड़े के ढेर लगे हैं और खंभों की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। पेयजल आपूर्ति की लाइनों को भी ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने 10 बिंदुओं को लेकर ज्ञापन में कहा कि सड़कों की सफाई व्यवस्था का प्रबंध कराया जाए, खराब हैंडपंप ठीक कराए जाए, टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही नगर पालिका कार्यालय में महीनों पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं किए जाने पर सभासदों ने आक्रोश जताया।
साथ ही नगर से होकर गुजर रहे गंदे नाले की सफाई, नगर के बाजार में जनहित को ध्यान मे रखते हुए शौचालय की व्यवस्था, नगर स्थित पावर लूम इकाइयों से निकलने वाले दूषित जहरीले पानी पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग की। सफाई कर्मचारियों का रुका वेतन जल्द दिलाकर सीधा उनके खातों में पहुंचवाने आदि मांगें रखी। जल्द समस्याओं का निदान न होने पर सभासदों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान एडवोकेट सुधीर धामा, संदीप धामा, राजवीर धामा, साबिर अंसारी, नरेंद्र सिंह, राकेश धामा आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें