फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत सिंह ने स्वर्णपदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
03 पीबीटीपी 11
विज्ञापन


अक्षत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश का किया नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कस्बा दियोरिया निवासी अक्षत सिंह चंदेल ने 23 से 30 सितंबर तक भोपाल में हुई राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

भोपाल (मध्य प्रदेश) में 23 से 30 सितंबर तक 28 वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शॉट गन चैंपियनशिप (निशानेबाजी प्रतियोगिता) हुई थी। इस प्रतियोगिता में देश भर के 314 निशानेबाजों ने भाग लिया था। एनआर वर्ग की इस प्रतियोगिता में कस्बा दियोरिया निवासी अक्षत सिंह चंदेल ने जूनियर वर्ग की स्कीट शूंटिंग शॉट गन और सीनियर वर्ग की स्कीट शूटिंग की शॉट गन में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। अक्षत सिंह भाजपा के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महीप सिंह चंदेल के पुत्र हैं। वर्तमान में महीप चंदेल लखीमपुर में रहते हैं। उनके पुत्र अक्षत भी इस प्रतियोगिता से लखीमपुर क्लब की ओर से खेले थे। मंगलवार को भोपाल से लौटे अक्षत सिंह का कस्बे के लोगों ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें