फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्वों की सेवा करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सोमवार को खेकड़ा नगर में बड़ागांव मार्ग स्थित वृद्ध आश्रम में रहे रहे वृद्धों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी संदीप पाल ने वृद्ध महिला और पुरुषों को फूल माला पहनाकर और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर वृद्धों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा, नीलम कुलश्रेष्ठ, गुलशन, योगेश, नरेश, अनिल कुमार, नेहा, आरती, सरला आदि रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साधुवृत्ति आश्रम में भी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। आश्रम में रहे रहे वृद्धों को तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार एवं नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा, त्रिलोक तीर्थ धाम दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने आश्रम में रहे रहे वृद्ध महिला और पुरुषों को मिठाई खिलाकर और शाल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही वृद्धों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान संजीव कुमार जैन, ग्राम सांकरौद की प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा, प्रदीप त्यागी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। प्रबंधक पंकज जंसा, प्रधानाचार्य प्रीति चौहान, स्कूल मैनेजर यजुवीर आर्य ने दिन के महत्व को बताया। बुजुर्गों के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर देश के जवानों का उत्साह बढ़ाया। शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें