फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा की दो दिवसीय वर्कशाप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार को कोर एडरा के तत्वावधान में पाठशाला मार्ग स्थित लक्ष्मी गार्डन में दो दिवसीय आशा कैपिसिटी बिल्डिंग वर्कशाप का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। स्वास्थ्य सेवाओं में आशा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी आशा अपने अपने क्षेत्र के नवजात शिशुओं को समय समय पर टीकाकरण कराए। साथ ही दस जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के परिजनों को जागरूक करें, ताकि बच्चों को समय रहते जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा आशा अपने कर्तव्य का निर्वाह करें, तभी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकेंगी। इस दौरान आशा नेहा, गीता, पुष्पा, सुनीता, मधु, बबीता, संतोष, बेबी, नीलम, सरोज, संगीता आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें