फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर आपूर्ति के नाम पर धोखा, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6 से 9 तक
विज्ञापन

बेहतर आपूर्ति के नाम पर धोखा, उपभोक्ता परेशान
- बिजली विभाग का 24 घंटे आपूर्ति का दावा खोखला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और फाल्ट ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है। बिजली विभाग लोगों को राहत दिलाने का कोई उपाय नहीं कर रहा है। उमस भरी गर्मी में जनता कराह रही है। बीते एक माह से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। ऐसे में बिजली विभाग का 24 घंटे आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है।
शहर की एकता नगर, अशोक नगर आदि कॉलोनियों में रहने वाले लोग पिछले एक महीने से बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की समस्या से परेशान है। लोगों का कहना है कि दिनभर में दस घंटे भी बिजली ठीक से नहीं मिल पा रही। जिस कारण पानी की समस्या से भी उनको जूझना पड़ता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजलीकर्मी बेलगाम है। कोई सुनने वाला नहीं है। कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते है। हर बार गर्मी के मौसम में ऐसे ही हालात बने रहते है। विभाग दावा तो करता है कि इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन हर साल यह समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

10पीबीटीपी-6
ट्रिपिंग होने की वजह से सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं मिल रही है। जिम्मेदार लोग इससे बिल्कुल अंजान बने बैठे है। विद्युत आपूर्ति की समस्या अधिकारियों के सामने रखी गई है।
- सुरेश शर्मा
10पीबीटीपी-7
बिजली विभाग का पूरा जोर राजस्व वसूली पर रहता है। आपूर्ति सुचारु करने में नहीं। विभाग के जिम्मेदार ही खुद बेहतर आपूर्ति के लिए संजीदा नहीं है।
- युधिष्ठर राठौर
10पीबीटीपी-8
मौसम में बदलाव की वजह से पिछले दो दिन से बिजली की समस्या कम देखने को मिल रही। लो वोल्टेज की समस्या मुख्य रूप से थी वह फिलहाज ठीक है।
- अफसर कुरैशी
10पीबीटीपी-9
बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही है। दिन में बिजली तो गायब रहती है, रात में भी कटौती होती है। लाइनमैन भी बिजली ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति कर चले जाते है।
- कुलविंद सिंह
00
व्यवस्था करा गई है दुरुस्त
उपभोक्ताओं की शिकायत पर शहरी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। लो वोल्टेज की समस्या सभी जगह खत्म हो गई है। मैं स्वयं भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था देख रहा हूं। सिर्फ इमरजेंसी रोस्टिरिंग के वक्त बिजली नहीं रहती है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह, एसडीओ

00
ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्रवासी परेशान
मझोला। नगर पंचायत गुलरिया भंडारा में जूनी दाम रोड स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मझोला क्षेत्र के आधे कस्बों की बिजली मंगलवार को गुल हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गर्मी के मौसम में विद्युत ओवरलोडिंग होना बताया गया है। नगर के व्यापारियों ने विद्युत क्षमता के उपयोग अनुरूप ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पिछले दिनों की, मगर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें