फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएच मिल भी जल्द शुरू करेगी एथनॉल का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएच मिल जल्द शुरू करेगी एथनॉल का उत्पादन
विज्ञापन

क्रासर...
सरकार के रेट बढ़ोत्तरी करने से मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सरकार ने एथनॉल के दाम बढ़ा दिए हैं लेकिन जिले में फिलहाल किसी भी मिल में इसका उत्पादन न होने से किसी स्थानीय उद्यमी को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि अब एलएच मिल ने डिस्टलरी प्लांट लगा लिया है। इससे जल्द ही जिले में भी एथनॉल का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
पेट्रोलियम पदार्थों विशेष कर पेट्रोल में एथनॉल को मिलाया जाता है। इससे जहां पेट्रोलियम पदार्थों के आयत करने पर विदेशी मुद्रा बचेगी वहीं देश में इसके उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। देश में खपत के अनुरूप एथनॉल का उत्पादन न होने पर अब सरकार ने इसके दामों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय से चीनी उत्पादन के साथ डिस्टलरी चलाने वाली इकाइयों को इसका लाभ मिलेगा। जिले की बात करें तो फिलहाल यहां की चार चीनी मिलों क्रमश: दो सहकारी और दो प्राइवेट में से किसी में भी डिस्टलरी नहीं है। इससे जिले में एथनॉल का उत्पादन नहीं हो रहा था। वर्ष 2009 से पहले तक मझोला शुगर मिल की डिस्टलरी में एथनॉल का उत्पादन होता था लेकिन उसके बंद होने से अब जिले में कहीं भी एथनॉल उत्पादन नहीं हो रहा है। हालांकि अब शहर की एलएच शुगर मिल ने जंगरौली के निकट डिस्टलरी प्लांट चालू किया है, इसमें वर्तमान समय में स्प्रिट का उत्पादन किया जा रहा है। इस प्लांट में एथनॉल का उत्पादन भी किया जा सकेगा। चीनी मिलें एथनॉल का उत्पादन ऑयल कंपनियों से मिले ठेके के अनुसार ही करती हैं और अभी एलएच मिल के पास किसी भी ऑयल कंपनी का ठेका नहीं है। इसलिए फिलहाल इसका उत्पादन नहीं हो रहा है लेकिन अब सरकार द्वारा एथनॉल का रेट बढ़ाने से इस मिल में भी उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है। यदि एलएच मिल एथनॉल बनाती है इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा क्योंकि आय बढ़ने पर गन्ना भुगतान में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इस सीजन में डिस्टलरी प्लांट चालू किया गया है। इस प्लांट में 60 हजार लीटर प्रतिदिन एथनॉल बनाने की क्षमता है। यदि अब किसी ऑयल कंपनी से एग्रीमेंट/टेंडर होता है तो एथनॉल बनाया जाएगा।- आशीष गुप्ता, जीएम एचआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें