फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मध्यम बारिश होने से जहां लोगों ने कुछ हद तक गर्मी से राहत की सांस ली। वही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बता रहे हैं। दूसरी तरफ जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब सात बजे मौसम में अचानक आए बदलाव से आसमान में घनघोर घटा छा गई और हल्की बूंदा बांदी का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक मध्यम बारिश नगर क्षेत्र में हुई। इससे लोगों ने काफी हद तक गर्मी से राहत की सांस ली। साथ ही खेतों में खड़ी धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों के लिए लाभकारी रही। किसानों के चेहरे बारिश होने पर खिल गए। किसान ओमकार धामा, देशपाल धामा, प्रमोद धामा, धनपाल आदि ने कहा बारिश खेतों में खड़ी फसल के लिए लाभकारी है। बारिश के कारण शहर के अधिकांश मार्गों पर व्याप्त जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पालिका से शहर के नाली और नालों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें