खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह टीम के साथ दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचे। वहां से गुजरने वाले दर्जनों मावा के टेंपो को रुकवाकर मावा की भट्ठी चलाने वाले मावा मालिकों के लाइसेंस जांच किए। साथ ही कहा कि यदि किसी ने भी नकली मावा बेचने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी भट्टी मालिक बिना लाइसेंस के भट्टी चलाता मिला तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के जांच करने से क्षेत्र के मावा मालिकों में हड़कंप मचा रहा।