फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की दिल के रोगियों से दिल की बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
07पीबीटीपी- 23
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की दिल के रोगियों से दिल की बातें
पीएम बोले: कहीं ज्यादा पैसे तो नहीं लिए गए
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खेमकरन और सुच्चा सिंह से हुआ संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पीएम नरेंद्र मोदी ने सस्ते इलाज का सच जानने के लिए बृहस्पितवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सुबह नौ बजे हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हार्ट में स्टेंट लगवाने वाले पूरनपुर के सुच्चा सिंह (75) व अमरिया के रहने वाले खेमकरन (55) से सीधा संवाद किया। इस दौरान पीएम ने यह जानने की भी कोशिश की कि कहीं ये योजना दिशा से भटक तो नहीं रही है। लोगों की जिंदगी को आसान बना रही है या नहीं।
विज्ञापन

संवाद के दौरान इन लोगों को बताया गया कि सरकार ने स्टेंट की कीमतों को एक लाख से कम कर तीस हजार रुपये कर दिया है। इलाज में इससे ज्यादा रुपये तो खर्च नहीं आया। इस दौरान सुच्चा सिंह ने बताया कि हार्ट में तीन स्टेंट लगवाए गए, जिसका 1.10 लाख रुपये लिया गया। खेमकरन ने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने, जांचों सहित हार्ट स्टेंट लगवाने के बाद उनसे सवा लाख रुपये लिया गया। संतुष्ट होने पर दोनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग का सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर हुआ, लिहाजा सुबह से ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो अस्पताल में खड़ी मरीजों व उनके तीमारदारों की निगाहें टीवी पर टिकीं रही। इसका प्रसारण आम लोगों ने भी देखा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सरकार जन औषधि केंद्र के माध्यम से लोगों को सस्ता इलाज मुहैया करा रही है, जिससे गरीब लोगों को काफी फायदा हो रहा है। बता दें, केंद्र सरकार ने 17 फरवरी को स्टेंट लगवाने का रेट 85 फीसदी और घुटना प्रत्यारोपण के खर्च को 70 फीसदी कम कर दिया था। इसका लाभ किस हद तक लोगों को मिला, यह जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर के लाभार्थियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें