खेकड़ा (बागपत)।
गर्मी के चलते समाज सेवी जगह जगह प्याऊ लगाकर राहगीरों को पानी पिला धर्म लाभ उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर में रेलवे रोड, पाठशाला मार्ग आदि पर समाजसेवियों ने मीठे शीतल पानी की प्याऊ लगाई और दिन भर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन सवारों को मीठा पानी पिला प्यास बुझाई।