खेकड़ा (बागपत)।
एवन पब्लिक स्कूल एवं कोणार्क विद्यापीठ में विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को बचाने का महत्व समझाने वाले कई आकर्षक पोस्टर बनाए और फैंसी ड्रेस के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
एवन पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक दीपक जैन ने किया। प्रधानाचार्या रुचि जैन ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिता में अच्छी पेंटिंग बनाने वाले रिहान व गुनगुन को पुरस्कार दिया । जबकि अदनान, ओवेश, भविष्य, कीर्ति, मानवी, लक्ष्य, श्यामभवी, वासु मिष्ठी, अनामिका आदि के पोस्टरों को भी सराहा गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनानास के रूप में बना माधव प्रथम स्थान पर रहा। गुणिका, प्रियल, हर्षित, अरनव की ड्रेस भी मनमोहक रही। बच्चों ने अधिक पौधरोपण करने एवं जल बचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा कोणार्क विद्यापीठ में स्लोगन व कविता लेखन, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रबंधक देवेंद्र धामा ने प्रकृति के नीले गृह पृथ्वी के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीना धामा आदि मौजूद रहे।