फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता रेड हाउस फखरपुर ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लाक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इसमें जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस फखरपुर की टीम ने ग्रीन हाउस की टीम को हराया।
खेकड़ा बीआरसी परिसर में रविवार को ब्लाक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा पांच तक की पचास मीटर छात्र वर्ग दौड़ में अरविंद ने प्रथम और कृष्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ में छात्रा रिंकी ने प्रथम और प्रमिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से कक्षा आठ तक बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में समीर प्रथम और गोविंद द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में तनु प्रथम और खुशी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा एक से पांच तक बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम और कार्तिक द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में रिंकी प्रथम और प्रतिभा द्वितीय रही। कक्षा छह से कक्षा आठ तक दो सौ मीटर बालक वर्ग में गोविंद प्रथम और राजू द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में तनु प्रथम और ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में रेड हाउस फखरपुर की टीम ने ग्रीन हाउस की टीम को हराया। सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस फखरपुर की टीम ने रेड हाउस की टीम को हराया। खो खो बालक वर्ग में गोविंद के पिंक हाउस ने येलो हाउस की टीम को हराया। जबकि बालिका वर्ग में तनु की ब्लू हाउस की टीम ने पिंक हाउस की टीम को हराया। खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने विजेताओं सम्मानित किया। इस दौरान सुधीर वशिष्ठ, विजय विमल, राजीव धामा, अनिल कुमार, अमित शास्त्री, विनोद धामा, रेनू, संगीता, प्रतिभा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें