खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को यातायात माह के चलते पुलिस ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में शामिल यातायात पुलिस के साथ ही होली चाईल्ड एकेडमी के छात्र और छात्राओं को थाना प्रभारी ने थाने के सामने से रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र और छात्राएं यातायात के प्रति जागरूकता संबंधित नारे लिखे बैनर, पोस्टर हाथों में लेकर नारे लगाते चले। बाद में रैली विद्यालय में पहुंचने पर गोष्ठी में बदल गई। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने गोष्ठी में छात्र, छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी दी। इस दौरान यातायात पुलिस के साथ ही शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।