फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत रोड पर गांव परसिया के पास मंगलवार को देर रात गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार सैनिक की मौत हो गई। बाइक सवार सैनिक के दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल निवासी प्रदीप गंगवार ने बताया कि उनका चचेरा भाई 32 वर्षीय सुनील कुमार फौज में सैनिक था। वह इस समय लद्दाख में तैनात था। सुनील 12 नवंबर को एक माह के अवकाश पर आया था। सुनील मंगलवार को रात लगभग 9.30 बजे बाइक से गांव परसिया स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। बाइक पर सुनील के भतीजे रवि और राहुल भी थे। परसिया गांव में प्रवेश करते ही उसकी बाइक आगे चल रहे गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल रवि ने सेलफोन पर घर वालों को हादसे की जानकारी दी। घर वाले कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। घर वाले तीनों घायलों को उसी समय जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि और राहुल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्रदीप ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जिसमें ट्रैक्टर चालक को अज्ञात बताया गया और ट्रैक्टर के नंबर का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी पूनम, पुत्र अर्पित, आदित्य, भाई नंद किशोर, ओमपाल, उसपाल और मां ज्वाला देवी का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें